रांचीः राजधानी रांची के हरमू मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के छह महीने बाद शुक्रवार को दोपहर बदमाश ने विद्यानगर में एक नाबालिग को टारगेट करते हुए गोली चला दी। हालांकि वह लड़क बाल-बाल बच गया। लड़के ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए अरगोड़ा थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों में सूरज राउत, रूपेश सोनी, सन्नी और रोहित उर्फ गबरू शामिल है। सूरज और रूपेश विद्यानगर, जबकि सन्नी और रोहित अरगोड़ा स्थित आनंदपुरी का रहने वाला है।
मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को भेजी गई अगली किस्त, रांची में 3.25 लाख लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर
प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वह हरमू स्थित आनंदपुरी चौक के पास रहता है। विद्यानगर से दोपहर लगभग 2.30 बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार सूरज और रूपेश ने उसे देखा, जिसके बाद सड़क किनारे रोका। रूकते ही पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना
इसी दौरान सूरज के दोस्त सन्नी और रोहित भी वहां पहुंच गए। अचानक सूरज ने उसे टारगेट करते हुए गोली चला दी। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि सूरज ने क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। जान मारने की नीयत से ही उस पर गोली चलाई है। पुलिस जांच में गोली चलाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




