तेजप्रताप यादव के घर चोरी, 20 लाख कैश, कीमती सामन और आभूषण लेकर PA मोतीलाल फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2026

तेजप्रताप यादव के घर चोरी, 20 लाख कैश, कीमती सामन और आभूषण लेकर पीए मोतीलाल फरार

पटनाः बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के आवास पर चोरी की घटना सामने आई है। तेजप्रताप के 42 हार्डिंग रोड़ स्थित आवास पर हुई चोरी का आरोप सहयोगी मोतीलाल राय पर लगाया गया है। सचिवालय थाना में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरोपी मोतीलाल राय की तस्वीर

WhatsApp Image 2026 06 23 at 7.30.52 AM

निजी सहायक सामान लेकर हुआ फरार
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आवास पर हुई चोरी की शिकायत मिलने के बाद सचिवाल थाना पुलिस हार्डिंग रोड़ स्थित आवास पहुंची और मामले की जांच शुरू की। तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि 22 जून को उनके घर की आलमारी से पार्टी फंड के लिए रखे गए 20 लाख रुपये की राशि चोरी हो गई। इसके साथ ही 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोनी की चार पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनेवो का लैपटॉप और चार आईफोन प्रो मैक्स मोबाइल फोन चोरी हुई है।

See also  पटना एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला, बाल-बाल बची 173 पैसेंजर की जान

WhatsApp Image 2026 06 23 at 7.10.06 AM
तेजप्रताप यादव का आरोप है कि उनका निजी सहायक मोतीलाल राय जो वैशाली जिले के मनियारपुर का रहने वाला वो रात में सामानों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उनके ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने घर की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा। उन्होंने मोतीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now