दुर्घटना में घायल महिला को नहीं मिला एंबुलेंस, खटिया पर सुलाकर पहुंचाया गया अस्पताल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

दुर्घटना में घायल महिला को नहीं मिला एंबुलेंस, खटिया पर सुलाकर पहुंचाया गया अस्पताल

सिमडेगाः जिले के पाकर डांड प्रखंड के केसलपुर पंचायत स्थित चुंदियारी गांव से एक और ऐसा वीडियो सामने आया है जो झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के तमाम दावों के बाद भी मरीजों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंच पाना एक लंबी लड़ाई बनकर रह गया है।
सिमडेगा के ग्रामीण इलाके से आया ये वीडियो बताता है कि राज्य में स्वास्थ्य सिस्टम वाकय खटिया पर ही है। तीन महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला समाने आया था लेकिन तमाम दावों के बाद भी स्थिति नहीं सुधर सकी। राज्य के स्वास्थ्य सिस्टम को शर्मिंदा करने वाला ये वीडियो चुंदियारी गांव का है जहां दुर्घटना में घायल एक वृद्ध महिला को खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया गया।

लोहरदगा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला काटकर की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान
गांव वालों ने जब इस बात की सूचना पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा को दी तो उन्होने इस संबंध में सिमडेगा के सिविल सर्जन से बात कर उन्हे एंबुलेंस भेजने का आग्रह किया। इस के बाद हल्दि बेड़ा गांव के पास एंबुलेंस भेजा भी गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस सेवा का हाल देखिये कि उसने आधे रास्ते में ही धोखा दे दिया। एंबुलेंस में खराबी आने के बाद गांव वालों ने एक बोलेरो भाड़ा पर किया और बड़ी मशक्त के बाद वृद्ध महिला मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया।

See also  Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला

 

विनय चौबे थे शराब घोटाला के मास्टरमाइंड, घूस में दिये गए 50 करोड़, गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने किया खुलासा
सिमडेगा में स्वास्थ्य सेवा का हाल बताने के लिए ये वीडियो ही काफी है। सिमडेगा में पिछले कुछ दिनों से इस तरह के कई वीडियो सामने आये है लेकिन आश्चर्य की बात है कि इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार होता हुआ नहीं दिख रहा है। न तो मंत्री और न ही विधायक इस मामले में कोई ठोस कदम उठाते हुए नजर आ रहे है। बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को कितना संघर्ष करना पड़ रहा है घटना उसका एक उदाहरण मात्र है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now