- Advertisement -

समस्तीपुर में ढाबा संचालक अभिनंदन कुमार को पहले जमकर पीटा, फिर अपराधियों ने मार दी गोली, कैमरे में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

समस्तीपुर में ढाबा संचालक अभिनंदन कुमार को पहले जमकर पीटा, फिर अपराधियों ने मार दी गोली, कैमरे में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ SH- 88 स्थित सुंदरम पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक ढाबा संचालक की जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल ढाबा संचालक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के वनबीरा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र अभिनंदन कुमार (28 ) के रूप में की गई है। ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई।

पीठ में लगी तीन गोलियां
घायल ढाबा संचालक को आनन –फानन में समस्तीपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। अभिनंदन कुमार पटना के मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। घायल युवक को तीन गोलियां उसके पीठ में लगी है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। संवाद स्टेशन तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

See also  बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होकर पहुंचे मोकामा, आतिशबाजी के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम, मंगलवार को 50 KM लंबा निकलेगा रोड़ शो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now