- Advertisement -

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, रांची समेत कई जिलों में 27-28 अक्टूबर को बारिश के आसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, रांची समेत कई जिलों में 27-28 अक्टूबर को बारिश के आसार

रांचीः बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दवाब के क्षेत्र का असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वोतर झारखंड के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी की उंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं उत्तरी अंडमान सागर के उपर बना चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है। इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर से दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में रांची समेत झारखंड के मौसम में संभावित बदलाव पर नजर रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 28 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

3 दिन बाद 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। जबकि तीन दिन बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी से सुबह व रात की ठंड में कुछ कमी हो सकती है।

See also  वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में PSC जवान की राइफल से चली गोली,तीन घायल

27 को उत्तर-पूर्वी जिलों में गर्जन के साथ बारिश
बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 1-2 दिन रांची समेत राज्यभर में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 27 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 28 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now