नहीं मानी पत्नी, बनाती रही अवैध संबंध; परेशान पति ने आशिक से ही करा दी शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

marrige

डेस्कः उत्तर प्रदेश के बाद अब त्रिपुरा से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। खबर है कि पत्नी के विवाहेतर संबंधों से परेशान होकर शख्स ने यह कदम उठाया है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद एक स्थानीय हिंदू मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस का कहना है कि सहमति से हुए इस कार्य के चलते उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतरीबाजार के रहने वाले नयन साहा ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्हें खुशी खुशी साथ रहने दें।’ इधर, नव दंपति का कहना है कि आपसी सहमति के बाद ही दोनों ने शादी की है।

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 17 दुकानें जलकर हुई खाक

रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि साहा को पता चल गया था कि उनकी पत्नी का चक्कर पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स से है। खास बात है कि साहा ने शादी के 8 साल बाद यह कदम उठाया है। खबर है कि वह बार-बार पत्नी से अवैध संबंध खत्म करने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ संपर्क बनाए रखा।

See also  यहां लोग नाम बताते नहीं...गुनगुनाते हैं, कहां है व्हिसलिंग विलेज, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

मनईपथार पुलिस आउटपोस्ट के एक अधिकारी जयंतदास ने अखबार को बताया कि ऐसा पता चलता था कि अवैध संबंधों के चलते साहा पत्नी को प्रताड़ित करता था। साथ ही उसने दोनों को रंगे हाथ भी पकड़ा था।

मेरठ में हाल ही में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना सामने आने के बाद यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सुरक्षा की चिंता के कारण पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया था। ढंघटा पुलिस थाना अंतर्गत कतर मिश्रा गांव के निवासी बबलू ने सोमवार को अपनी पत्नी राधिका का विवाह उसके प्रेमी विशाल कुमार से करा दिया। दूसरे राज्य में मजदूरी करने वाले बबलू का विवाह गोरखपुर की राधिका से 2017 में हुआ था और दंपति के दो बच्चे हैं।

सरकार ने माना पहलगाम में हुई चूक, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राधिका का अपने गांव के रहने वाले विशाल से पिछले डेढ़ साल से संबंध है। जब बबलू को इस बारे में पता चला तो उसने राधिका से विशाल से संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया।

See also  रांची में पिता बना हैवान! शराब पीकर बेटी के साथ करता रहा रेप; गिरफ्तार

इस स्थिति को देखते हुए बबलू ने दोनों का विवाह कराने का निर्णय किया और सोमवार को वह राधिका और विशाल को ढंघटा तहसील ले गया, जहां एक समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद दोनों का ग्रामीणों की उपस्थिति में शिव मंदिर में विवाह करा दिया गया।

Apple iPhone हो गया ब्लास्ट, जेब में रखे फोन फटने से युवक हो गया घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now