रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अब नवंबर में नहीं होगी, सामने आई बड़ी वजह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अब नवंबर में नहीं होगी, सामने आई बड़ी वजह

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होने वाली थी। रिंग सेरेमनी के बाद परिवार के सदस्य शादी की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच खबर ये आई कि अब ये शादी नवंबर में नहीं होगी। नवंबर की जगह अब फरवरी 2026 में दोनों की शादी होगी। होटल की बुकिंग भी नवंबर की जगह फरवरी महीने के लिए कर दी गई है। शादी की तैयारियों पर फिलहाल दोनों परिवार की ओर से ब्रेक लग गया है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के शादी की तारीख आगे बढ़ने की वजह क्रिकेट टूनामेंट की वजह से रिंकू सिंह की व्यस्तता बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह क्रिकेट में व्यस्त रहेंगे इसलिए शादी को फिलहाल टाल दिया गया है। अब होटल की बुकिंग फरवरी महीने के आखिर के लिए कर दी गई है। हालांकि, नई तारीख अभी तय नहीं की गई है।

See also  महिला ने विवाद के बाद बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया, पिता का आरोप- कई लड़कों पर हो चुका हैं ऐसा हमला

ENG vs IND 1st Test:ऋषभ पंत ने एक मैच में दो शतक बनाकर बनाया रिकॉर्ड, भारत की ओर से अबतक लगे पांच शतक
दरअसल, अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में व्यस्त रहेंगे। वहीं इसके बाद IPL का 19वां सीजन शुरू होगा। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि फरवरी के आखिर में रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होगी।गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में खेल और राजनीति जगत से कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। सगाई के दौरान प्रिया सरोज काफी भावुक नजर आईं और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।दोनों के आउटफिट और लुक को भी लोगों ने खूब पसंद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now