वंदे भारत ट्रेन में BJP विधायक के समर्थकों ने यात्री को पीटा, VIDEO आया सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

वंदे भारत ट्रेन में BJP विधायक के समर्थकों ने यात्री को पीटा, VIDEO आया सामने

डेस्कः यूपी के झांसी में वंदे भारत एक्सप्रेस में बीजेपी विधायक के समर्थकों द्वारा यात्री की पिटाई का वीडियो सामने आ गया है। इस मामले में बीजेपी विधायक राजीव सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विधायक से 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।आपको बता दें कि 20 जून को दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन नंबर 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्जक्यूटिव क्लास ई-2 में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों द्वारा एक यात्री के साथ मारपीट की थी।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल, आप और हम पार्टी का RJD में हुआ विलय
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस मामले पर घेरने और घटना का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने अपने विधायक को नोटिस जारी किया है। विधायक से सात दिनों में जवाब मांगा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से ही झांसी की बबीना से भाजपा विधायक राजीव पारीछा निशाने पर थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा था। सोमवार को जो वीडियो सामने आया, उसमें कई भाजपा विधायक भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा विधायक के समर्थक ट्रेन में घुसकर यात्री को बुरी तरह पीट रहे हैं। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी भाजपा विधायक की दबंगई को लेकर आक्रोश जताया था।

See also  Watch: बंगलुरु में IAF विंग कमांडर की पिटाई का वीडियो आया सामने, डिलेवेरी बॉय नहीं था गुनहगार ?

राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं के साथ की बैठक, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और सांसद सुखदेव भगत ने सरना धर्म कोड का उठाया मामला
पिछले सप्ताह वंदे भारत ट्रेन में विंडो सीट के विवाद में यात्री की पिटाई का मामला सामने आया था। भाजपा विधायक कई लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। सभी एक साथ बैठना चाहते थे। उन्होंने यात्री से अपनी सीट बदलने के लिए कहा था। लेकिन यात्री ने विंडो सीट छोड़ने से इनकार कर दिया था। इसी को लेकर विवाद हुआ और यात्री की पिटाई की गई थी।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आ गया। इसमें दिख रहा है कि ट्रेन में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घुसते हैं और विंडो सीट पर बैठे यात्री की पिटाई करने लगते हैं। पिटाई करने वाले आरोपी विधायक के समर्थक कहे जा रहे हैं। इनमें विधायक का सुरक्षाकर्मी भी दिख रहा है। वहीं, विधायक पिटाई के दौरान एक किनारे खड़े दिख रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है और जांच की जा रही है।

See also  हेमंत सोरेन के बड़े चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM चंपाई सोरेन, शिबू सोरेन, कल्पना और बसंत ने दी श्रद्धांजलि

 

तेजप्रताप यादव को है जान का खतरा, बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, कहा-5 लोगों की है साजिश
प्रदेश भाजपा महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ट्रेन में किए गए आचरण की जानकारी मिली है, जिससे पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर जारी नोटिस का जवाब सात दिनों में मांगा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now