- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को बनाया निशाना, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में घोषित की इमरजेंसी

वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

डेस्कः शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर अमेरिका ने हमला किया है। अमेरिका ने काराकास में बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक किया। पेंटागन ने नेवीबेस को निशाना बनाया।शनिवार तड़के करीब 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज सुनी गई।शहर में धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं।वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया है। निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है। कराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों में बम धमाके हुए हैं।मादुरो सरकार ने कहा कि वेनेजुएला को डराने और धमकाने के ऐसे अमेरिकी प्रयास सफल नहीं होंगे। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

केंद्र सरकार ने X को लिखी चिट्ठी, ग्रोक से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, रिपोर्ट भी मांगी
सीएनएन की एक टीम ने शनिवार रात वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई धमाके होते हुए देखे। पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ। सीएनएन की संवाददाता ओसमारी हर्नांडेज ने कहा, एक धमाका इतना जोरदार था कि मेरी खिड़की तक हिल गई।धमाकों के बाद काराकास के कई इलाकों में बिजली चली गई। साथ ही कई विमान उड़ते भी देखे गए हैं।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आसमान में गरजते विमानों ने काराकास बर बम गिराए, धमाकों से इमारतें हिल गईं और शहर के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिखा। वेनेजुएला की कैपिटल सिटी के दक्षिणी इलाके में, जहां एक बड़ा सैन्य अड्डा स्थित है, धमाके के बाद अंधेरे में डूब गया। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, कम से कम सात धमाके सुनाई दिए, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शहर में धमाकों के पल कैद हुए हैं।

See also  गोविंदा,चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर केस,जमशेदपुर में लगा ठगी का आरोप

‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ BJP की मंत्री के पति का बेतुका बयान पर बवाल
वेनेजुएला की सरकार ने एक आधिकारिक बयान में अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया है।निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है। वेनेजुएला की सरकार ने कहा कि ये हमले कराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों में हुए हैं। ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
लंबे समय से चल रहा US के साथ तनाव
इस समय अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमले भी हो सकते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कई नावों पर भी हमले किए, जिन पर ड्रग तस्करी का आरोप था। अमेरिकी सेना की जानकारी के अनुसार इस समुद्री अभियान में अब तक कम से कम 30 हमलों में 107 लोग मारे जा चुके हैं।ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वेनेजुएला में ज़मीनी कार्रवाई भी हो सकती है, ताकि मादुरो को सत्ता छोड़ने के लिए दबाव डाला जा सके और इसके लिए उन्होंने सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। हालांकि, मादुरो ने किसी भी तरह के अपराध से जुड़ाव को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाकर वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार और खनिज संसाधनों तक पहुंच चाहता है।

See also  रांची के मांडर में छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ भरी सड़क पर की धान रोपनी

झारखंड में पेसा नियमावली अधिसूचित, हेमंत सोरेन का नए साल पर बड़ा तोहफा…लेकिन संशोधनों पर सवाल
ट्रंप ने दी थी चेतावनी
इस अटैक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार वेनेजुएला को चेतावनी दी है कि अमेरिका वेनेज़ुएला में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ नई कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।अक्टूबर में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के अंदर काम करने की अनुमति दे दी है, ताकि वहां से होने वाली अवैध ड्रग तस्करी और प्रवासियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
अमेरिका का क्या है आरोप?
ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि मादुरो एक ड्रग कार्टेल चलाते हैं।अमेरिका ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।मादुरो इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि वो नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल नहीं हैं और अमेरिका असल में उनकी सरकार गिराना चाहता है, क्योंकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है।कई हफ्तों से ट्रंप इस इलाके में ड्रग कार्टेल के खिलाफ जमीनी हमलों की धमकी दे रहे थे और कह रहे थे कि ये जल्द शुरू होंगे।

See also  पटना एयरपोर्ट पर घंटों विलंब से उड़ी कई विमान, 'लो विजिबिलिटी' के कारण 28 से अधिक फ्लाइट्स हुई लेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now