- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

पलामू में लक्ष्मी पूजा के दौरान दो गुटों में झड़प, पुलिस पर पथराव, चार जवान जख्मी, बचाव में पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

पलामू में लक्ष्मी पूजा के दौरान दो गुटों में झड़प, पुलिस पर पथराव, चार जवान जख्मी, बचाव में पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पलामू:  रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान सोमवार की रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें पुलिस के चार जवान घायल हो गए। वहीं, पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने करीब चार राउंड फायरिंग की।

रकसाहा में लक्ष्मी पूजा के दौरान सोमवार की रात डीजे एवं अन्य कारणों को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद की जानकारी मिलने के बाद रेहला थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गुटों को पुलिस समझा रही थी। इसी क्रम में भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और पथराव शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने बचाव के लिए फायरिंग किया।

थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी
रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने बताया घटना में चार जवान जख्मी हुए हैं। पूरे मामले में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटों के बीच झड़प हो रही थी। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ घटना हुई है। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

See also  Arvind Kejriwal ने सरेंडर करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लिया, कहा-'मै देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं'

झड़प के दौरान ग्रामीणों ने ईंट और पत्थर से पुलिस पर पथराव किया था। फिलहाल इलाके में शांति है। पुलिस एहतियातन पूरे इलाके में नजर रखे हुए हैं। वहीं मामला शांत होने के बाद लोगों ने विसर्जन किया है। इस घटना में कुछ ग्रामीणों को भी चोट लगी है। हालांकि ग्रामीणों का नाम निकलकर सामने नहीं आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now