- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बिहार में बंधक बनाए गए पीरटांड़ के आठ मजदूर सकुशल लौटे, गिरिडीह प्रशासन के सहयोग से कराया गया मुक्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

बिहार में बंधक बनाए गए पीरटांड़ के आठ मजदूर सकुशल लौटे, गिरिडीह प्रशासन के सहयोग से कराया गया मुक्त

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव के आठ मजदूर बिहार के गया जिले से सकुशल लौट आए हैं। म॔गवार को प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में बीडीओ मनोज कुमार ने सभी मजदूरों का स्वागत किया।

बताया गया कि सभी मजदूर रोजगार की तलाश में बिहार के गया जिला गए थे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया था। इस दौरान मजदूरों ने एक वीडियो साझा कर मदद की गुहार लगाई थी। वीडियो में एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लिखा नंबर भी सामने आया था, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

बीडीओ कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रशासन और अन्य सरकारी विभागों के संयुक्त प्रयास से मजदूरों को बंधक से मुक्त कराया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित पीरटांड़ लाया गया।
वापस आने वाले मजदूरों में रंजीत मुर्मू, सुरेंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, राजू बास्की, दिनेश सोरेन, बबलू मरांडी, सुखु टुडू और करमू टुडू शामिल हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी से उनके स्वजन ने राहत की सांस ली है। गया कि मजदूरों को बोरिंग गाड़ी में काम कराने के बहाने ले जाकर बंधक बना लिया गया था।

See also  Amba Prasad से दुर्व्यवहार का मामलाः दोनों ओर से थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, बिना निमंत्रण कार्यक्रम में आने का केस दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now