- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आंदोलनकारियों ने CO को बनाया बंधक, अंचल कार्यालय के बाहर जमकर हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग घायल

आंदोलनकारियों ने CO को बनाया बंधक, अंचल कार्यालय के बाहर जमकर हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग घायल

गिरिडीहः पिछले 20 दिनों से तिसरी अंचल कार्यालय के बाहर किसान जनता पार्टी अनिनिश्चितकालीन धरना दे रही है। तिसरी अंचल के सीओ को आंदोनकारियों द्वारा बंधक बनाय लिया गया। सीओ को बंधक बनाये जाने की सूचना के बाद पुलिस जब अंचल कार्यालय पहुंचे तो जमकर बवाल हुआ।

एक के बाद एक गायब हो गई कब्र से 6 लाशें, इलाके में दहशत, पुलिस के भी उड़े होश
सीओ को बंधक बनाये जाने की जब वरीय अधिकारियों को हुई तब पुलिस बल को अंचल कार्यालय भेजा गया। अंचल अधिकारी को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू होने लगा। इस पथराव में कई लोग घायल भी हो गये। इसके साथ ही अंचल कार्यालय में मौजूद सीओ की गाड़ी समेत कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालत बेकाबू होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

See also  दूसरे की बाहों में प्रेमिका को देख गुस्साया आशिक, पहले प्रेमी की चाकू गोदकर की हत्या

झारखंड की रीता महतो बन गई फिजा खातून! तीन बच्चों के पिता से इंटर की छात्रा ने कर ली शादी, बाबूलाल ने कर दी जांच की मांग
आवेदन शुल्क जमा होने के बाद भी तिसरी अंचल अधिकारी द्वारा रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं दिये जाने के विरोध में किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर है। किसान जनता पार्टी के अवधेश सिंह का कहना है की झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद जिले के कई अंचलों के पदाधिकारी रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति देने को तैयार नहीं है। इसके लिए तरह-तरह से टालमटोल की जा रही है। उन्होंने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में 27 फरवरी 2024 को पारित आदेश एवं अपर समाहर्ता गिरिडीह के पत्रांक 1854/2024 द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में हजारों आवेदन शुल्क के साथ जमा लेने के बाद भी तिसरी अंचल अधिकारी द्वारा रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं देने के विरोध में किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।

See also  झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने एक महीने के अंदर परिणाम घोषित करने का दिया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now