- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

एक के बाद एक गायब हो गई कब्र से 6 लाशें, इलाके में दहशत, पुलिस के भी उड़े होश

एक के बाद एक गायब हो गई कब्र से 6 शव, इलाके में दहशत, पुलिस के भी उड़े होश

धनबादः तोपचांची के बिशुनपुर में अलग-अलग दफनाए गये शवों के चोरी होने का मामला सामने आया है। कब्र से लाश के गायब होने की घटना से हर कोई हैरान है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस के बीच होश उड़े हुए है कि आखिर कौन ऐसा कर रहा है और इसके पीछे उसका क्या मकसद है।

रिम्स निदेशक को हटाये जाने पर हाईकोर्ट की रोक, डॉक्टर राजकुमार को मिली बड़ी राहत
बिशुनपुर के जमुनिया नदी श्मशान घाट में शवों की चोरी हुई है। अलग-अलग जगहों पर दफनाए गए शव गायब हो गये है। कब्रो की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ बच्चे और कुछ बुजुर्ग के शव गायब हुए है। गांव वालों का कहना है कि इस तरह की घटना यहां पहली बार हुई है। श्मशान घाट जाने का रास्ता काफी खराब है, उक्त रास्ते से चार चक्का पहिया का निशान जर्जर सड़क पर देखा गया है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि सभी शव का अवशेष उठाकर वाहन के माध्यम से ले गए होंगे।

See also  गिरिडीह में भीषण सड़क हादसाः स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में 6 की गई जान

दे दे प्यार दे.. महिला SDO के लिए JE ने गाया खुलेआम गाना, Video हुआ वायरल तो गिरी गाज
हालांकि, पुलिस उस पर भी जांच कर रही है। जिस स्थान पर श्मशान घाट है, वह स्थान बोकारो जिला का सीमा है। शव का अवशेष किस काम में उपयोग होगा, इसके लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। कई ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि कहीं तांत्रिक के द्वारा इस तरह का कृत्य नहीं किया गया।

भारत ने पाकिस्तान पर लगाया एक और प्रतिबंध, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल्स सहित कई पर बैन
इस संबंध में गोमो के शर्मा कॉलोनी निवासी विकास कुमार ने बताया कि उनके दादा बुधराम प्रसाद की मृत्यु 26 नवंबर 2024 को हुई थी। उन्होंने 27 नवंबर को शव को श्मशान घाट के पास कब्र में दफना दिया था। उनका कहना है कि उनके दादा का शव को मिट्टी हटाकर चोरी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि उनलोगों ने स्थानीय थाना को इसकी मौखिक जानकारी दी है, आवेदन नहीं दिया है। जबकि दूसरा शव जो मिसिंग है वो सिकलाईन निवासी दिनेश राम के 22 वर्षीय पुत्र महेश राम का है। महेश की मृत्यु 11 जनवरी को हुई थी। परिजनों के अनुसार उसका शव दफनाया गया था, जो अब गायब है। वहीं विशुनपुर निवासी मुन्ना हरि की मां टुकनी देवी का शव भी गायब है। उनकी मृत्यु 26 दिसंबर 2024 को हुई थी। फिलहाल दो शव किसका था अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

See also  एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, विदेश मंत्रालय ने कहा- 'एक अपराधी की मनगढ़ंत बातें'

झारखंड की रीता महतो बन गई फिजा खातून! तीन बच्चों के पिता से इंटर की छात्रा ने कर ली शादी, बाबूलाल ने कर दी जांच की मांग

इस मामले हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। मिट्टी में दफन शव को जानवरों ने नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति द्वारा निकाले जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामला काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर किसी ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now