- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

छोटी बहन के साथ बड़ी बहन का गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया अरेस्ट

छोटी बहन के साथ बड़ी बहन का गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपी को किया अरेस्ट

पलामूः जिले के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छोटी बहन के सामने ही बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लड़कियों के छोटे और टाइट कपड़े पर सवाल, उज्जैन के गणेश मंदिर में लगे पोस्टर पर मचा बवाल
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार की रात डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आरोपी पहुंचे थे और उन दोनों ने खुद को पुलिस बताया और लड़कियों को अपने साथ आने को कहा। इसके बाद आरोपी दोनों लड़कियों को चैनपुर के इलाके में ले गए और बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में आरोपी दोनों बहनों को लेकर मेदिनीनगर पहुंचे।मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक पर पीड़िता की छोटी बहन बाइक से कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।

See also  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, शराब घोटाले कीCBI से जांच कराने की मांग

रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को मिली धमकी, थाने में दर्ज हुई शिकायत
लड़की के शोर मचाने के बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी, जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी चैनपुर के शाहपुर के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉस्को समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि दोनों बहनें नाबालिग हैं।

झारखंड का शराब घोटाला, कैसे एजेंसियों ने सरकार को लगाई 129 करोड़ रुपये की चपत
इस घटना को लेकर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के परिजन टाउन थाना पहुंचे हैं।

See also  पवन सिंह को काराकाट से निर्दलीय उतार बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को निबटा दिया !
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now