जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, CCTV और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2026

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टेंथ माइल होटल के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा कदमा स्थित विजया हेरिटेज होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि निखार किसी काम से एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा के पास होटल टेंथ माइल स्टोन गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में निखार को चार गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

ec66ec82 6616 4ea7 820b 4b3960e218b4

पटाया तक फैला है सबलोक परिवार का नेटवर्क
कदमा निवासी संजीव सबलोक का परिवार बड़े पैमाने पर होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। जमशेदपुर स्थित ‘क्रिस्टल होटल’ के अलावा थाइलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र पटाया में भी इस परिवार का होटल कारोबार संचालित होता है।
संजीव सबलोक, उनकी पत्नी और छोटा बेटा पटाया में रहकर वहां का कामकाज संभालते हैं। वहीं, मृतक निखार सबलोक जमशेदपुर में रहकर परिवार के स्थानीय होटल और व्यावसायिक संपत्तियों की देखरेख करते थे। कारोबार के सिलसिले में परिवार के सदस्यों का भारत और थाइलैंड के बीच नियमित आना-जाना लगा रहता था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमीन विवाद और कारोबारी रंजिश का संदेह
अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद या कोई व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता मुख्य वजह हो सकती है।


जांच की मुख्य दिशाएं:
घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
निखार सबलोक के हालिया कारोबारी लेन-देन और वित्तीय सौदों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की गहनता से जांच जारी है।

See also  प्रिंस खान के नाम पर रांची के कारोबारी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को जान से मारने की दी धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now