इस चिड़ियां के घोंसले के सूप की कीमत है 8 लाख रुपए; ; चीनी इसके लिए जान भी देने के लिए क्यों होते हैं तैयार…

swiftlet nest soupe

डेस्कः सूप आपने बहुतों चीज का सुना होगा । कीमतें भी बहुत देखीं होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक चिड़िया के घोंसले का सूप बनता है और उसकी कीमत आठ लाख रूपए तक होती हैं। यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये सच है । इस चिड़ियां का नाम स्विफ्टलेट (Swiftlet)और इस सूप को पीने वाले हैं चाइनीच।  

चीन के लोगों में इस स्विफ्टलेट बर्ड के घोंसले के सूप की दिवानगी ऐसी है कि चीन के राष्ट्रपति को शी जिनपिंग को कंबोडिया से समझौता करना पड़ा । जी हां बकायदा दोनों देशों इसको लेकर व्यापारिक समझौता हुआ है । क्योंकि स्विफ्टलेट (Swiftlet)  अपना घोंसला कंबोडिया में ही बनाती हैं  

अनुराग गुप्ता के झारखंड DGP बने रहने पर आज होगा फैसला, राज्य सरकार को केंद्र के पत्र मिलने के बाद बनी संशय की स्थिति

- Advertisement -
LD-advertisement

दरअसल चीन में स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभों के लिए प्रसिद्ध स्विफ्टलेट बर्ड के नेस्ट्स (घोंसले) की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अब कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे एशियाई देश तेजी से स्विफ्टलेट फार्मिंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new

क्या है स्विफ्टलेट बर्ड नेस्ट?

स्विफ्टलेट एक विशेष प्रकार की पक्षी है, जो अपने घोंसले को अपनी लार से बनाती है। यह घोंसला बर्ड्स नेस्ट सूप जैसे पारंपरिक चीनी व्यंजनों में उपयोग होता है, जिसे इम्यून सिस्टम मजबूत करने, स्किन हेल्थ और एनर्जी बूस्ट के लिए जाना जाता है।

swiftlet nest soupe

चीन के लोगों को पसंद है नेस्ट सूप

चीन में अब यह नेस्ट न केवल पारंपरिक रसोई में बल्कि हेल्थ सप्लिमेंट्स और कॉस्मेटिक उत्पादों में भी प्रयोग हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन में हर साल अरबों युआन के बर्ड्स नेस्ट उत्पाद बेचे जाते हैं।

39 टुकड़ों में मिली थी भगवान विष्णु की 5 मीटर की एक हजार वर्ष पुरानी कांस्य प्रतिमा, देखना हैं तो जाना पड़ेगा इस शहर में…

कंबोडिया और चीन के बीच नया व्यापार समझौता

हाल ही में, कंबोडिया और चीन के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है, जिसके तहत अब कंबोडिया से स्विफ्टलेट बर्ड नेस्ट्स का निर्यात चीन को किया जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे कंबोडिया की कृषि अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बल मिलेगा । कंबोडिया में इसके लिए एक कंबोडिया स्विफ्टलेट फेडरेशन भी बना है ।

स्विफ्टलेट के घोंसलों की बढ़ी डिमांड

स्विफ्टलेट पक्षी आमतौर पर गुफाओं या विशेष बर्डहाउस में घोंसला बनाती है। बढ़ती मांग के चलते प्राकृतिक आवासों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ सस्टेनेबल फार्मिंग के जरिए इनके घोंसले की डिमांड पूरी कर रहे हैं ।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now