मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांचीः झारखंड सरकार में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी जयंत कुमार सिंह को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में रोडवेज की बस से हुई है। जयंत पेशे से डॉक्टर है, उसने नार्थ-ईस्ट से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। हाल ही में उसने पीजी के लिए नीट क्वालीफाई किया है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा-‘तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे’
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने मंत्री को फोन कर सिर्फ यह पूछा था कि उन्हें रोहिंग्या लोगों से इतनी हमदर्दी क्यों है। उसने धमकी देने की बात से इंकार किया है। सूचना पर बोकारो पुलिस वाराणसी के लिए रवाना हो गई है। जयंत का शिलांग में भी घर है। जयंत कुमार सिंह सारनाथ थाना क्षेत्र के गणपतनगर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मंत्री इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी को बड़ी राहत, दुमका कोर्ट ने जमीन विवाद के मामले में किया बरी
स्वास्थ्य मंत्री ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
बोकारो स्टील सिटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंत्री ने बताया था कि रविवार रात उन्हें एक ही नंबर से कई बार कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हमले की धमकी दी थी।

कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा
उत्तर प्रदेश की नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड सिम
जांच के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल धमकी देने में किया गया है, वह उत्तर प्रदेश की नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। सर्विलांस से आरोपी के रूप में जयंत की पहचान हुई। उसकी तलाश में सारनाथ पहुंची झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो दिनों तक उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त से बचता रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now