मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को भेजी गई अगली किस्त, रांची में 3.25 लाख लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर

मंईयां योजना की लाभुकों को रोजगार के लिए 20 हजार का लोन, महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना का कर सकते हैं शुभारंभ

रांचीः झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुक महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया। मई महीने की राशि महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो गया है। रांची के 3.25 लाख लाभुकों के खाते में शनिवार को राशि भेज दी गई है।

मंईयां योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिहार और पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने लिया लाभ, FIR दर्ज
मंईयां सम्मान योजना में हुई व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी के बाद जिलास्तर पर इसकी कमियां और वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद अब राशियों को ट्रांसफर किया जा रहा है। झारखंड से बाहर के भी कई महिलाओं ने फर्जी तरीके से इस योजना की राशि ले ली थी। गड़बड़ियों को दुरूस्त करने के बाद अब लाभुकों के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर किये जा रहे है।

खूंटी जिला परिषद का अध्यक्ष मसीह गुड़िया गिरफ्तार, महिला ने यौन शोषण का लगा था आरोप
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भयंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ! 🌟

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! 🎉 प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।

📍अंचलवार लाभुकों की संख्या

✅ अनगड़ा – 13588

✅ अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13138

✅ बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 9917

✅ बेड़ो – 16242

✅ बुण्डू – 6724

✅ बुण्डू नगर पंचायत – 2720

✅ बुढ़मू – 14362

✅ चान्हो – 15998

✅ हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16011

✅ ईटकी – 8381

✅ कांके – 26486

✅ कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 936

✅ खलारी – 7526
✅ लापुंग – 8548

✅ माण्डर – 19309

✅ नगड़ी – 14095

✅ नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6545

✅ नामकुम – 14097

✅ नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 5933

✅ ओरमांझी – 14960

✅ राहे – 7773

✅ रातू – 14673

✅ सिल्ली – 16759

✅ सोनाहातू – 10687

✅ तमाड़ – 14654

✅ सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 24989

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
जिन लाभुकों ने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें ताकि योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।

📋 भौतिक सत्यापन
जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन लाभुकों का सत्यापन लंबित है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया पूरी करें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now