रांची में बालू माफियाओं के खिलाफ चलाए गए खबर का असर, बुंडू में अवैध खनन बंद, मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2026

रांची में बालू माफियाओं के खिलाफ चलाए गए खबर का असर, बुंडू में अवैध खनन बंद, मचा हड़कंप

रांचीः अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे खबर का असर रांची में देखने को मिला है जहां खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी। रांची के बुंडू और सोनाहातू क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर आखिरकार ब्रेक लग गया। लंबे समय से इन इलाकों से प्रतिदिन हाइवा और टर्बो के जरिए बड़े पैमाने पर बालू की तस्करी की जा रही थी, जिससे नदियों के अस्तित्व और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

रांची में बालू माफियाओं का ‘मकड़ी जाल’, हर 2 किमी पर होती हैं निगरानी
हाल ही में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, खबर प्रकाशित होने के बाद से कल रात से अवैध खनन पूरी तरह बंद है। नदियों के किनारे, जहां पहले दिन-रात वाहनों और लोगों का जमावड़ा लगा रहता था, अब पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।बताया जा रहा है कि कार्रवाई की आशंका से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और उन्होंने फिलहाल अपने कामकाज को रोक दिया है। हालांकि, यह देखना अहम होगा कि यह रोक स्थायी रहती है या कुछ समय बाद फिर से गतिविधियां शुरू हो जाती हैं।

See also  रांची पुलिस ने ED अधिकारियों और पत्रकारों को भेजा नोटिस, हेमंत सोरेन द्वारा एसटी-एससी थाने में दर्ज केस का मामला

रांची के बुंडू में अवैध बालू तस्करी का बड़ा नेटवर्क, प्रशासन पर उठे सवाल
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने प्रशासन को अवैध खनन और तस्करी की जानकारी दी थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा लगातार जारी था। अब खबर के बाद आई इस रोक को एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now