पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते बने झारखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2025

L-Khiangte

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए यह नियुक्ति की।

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध एवं सुचारु रूप से किया जा सकेगा। इसके साथ ही, आयोग की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आने की भी संभावना जताई गई है।

hemant soren and santosh gangwar

एल. खियांग्ते का प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता आयोग को नई दिशा देने में सहायक साबित हो सकती है। राज्य में युवाओं के लिए यह नियुक्ति उम्मीदों का संचार करती है, क्योंकि इससे नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार और तेजी आने की संभावना है।

एल खियांगते मिजोरम के मूल निवासी हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। वे झारखंड के 24वें मुख्य सचिव भी रह चुके हैं । 26 अक्टूबर 1964 को जन्मे एल खियांगते 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

See also  ईडी का खुलासाः कांके के पूर्व सीओ दिवाकर ने 43 एकड़ जमीन की जमाबंदी के लिए लिए 3.50 करोड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now