बिहार में राजभवन का नाम बदला गया, अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा

बिहार में राजभवन का नाम बदला गया, अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा

पटना में स्थित ऐतिहासिक राज भवन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव आर. एल. चोंग्थु द्वारा जारी अधिसूचना के बाद यह भवन अब नए नाम ‘बिहार लोक भवन’ के रूप में जाना जाएगा। यह निर्णय केंद्र सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें राज्यपाल आवासों के नाम अधिक जनसरोकार वाले स्वरूप में परिवर्तित किए जा रहे हैं। अधिसूचना लागू होते ही सभी विभागों में पुराने नाम का उपयोग बंद कर दिया गया है।

G7K1H1oaYAAszl8

Sanchar Saathi App को लेकर विपक्ष ने BJP को घेरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ऐप हैं ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर 2025 को यह आदेश जारी किया था। इस कदम के पीछे सरकार की मंशा शासन व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप बनाना है।राज भवन और राज निवास जैसे नाम ब्रिटिश शासनकाल की उस परंपरा से जुड़े हुए थे, जब इन भवनों का उपयोग औपनिवेशिक प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारियों के आवास के रूप में किया जाता था।

Bihar Vidhansabha Session 2025:बीजेपी के प्रेम कुमार निर्विरोध बने स्पीकर, अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडे नहीं ले पाएं शपथ
वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन के बाद से केंद्र सरकार लगातार उन संस्थानों, मार्गों और भवनों के नामों में बदलाव कर रही है जो औपनिवेशिक प्रतीकों को दर्शाते हैं।‘बिहार लोक भवन’ नामकरण को भी इसी अभियान की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।अधिसूचना लागू होते ही बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राज भवन के नेम प्लेट, साइन बोर्ड और अन्य आधिकारिक बोर्डों को बदलकर ‘लोक भवन’ लिखा जा रहा है।राज भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नाम अपडेट कर दिया गया है और अब यह ‘बिहार लोक भवन’ के रूप में दिखाई देता है।

बिहार के किशनगंज में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ढ़ाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इतिहास के पन्नों में झांकें तो बिहार के राज भवन की आधारशिला तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने 1913 में रखी थी।तीन साल बाद, 3 फरवरी 1916 को उन्होंने इसका उद्घाटन भी किया था। उसी दिन पटना हाई कोर्ट और मुख्य सचिवालय भवन का भी उद्घाटन हुआ था।न्यूजीलैंड के जे.के. मुनीफ इन भवनों के आर्किटेक्ट थे। उस समय बिहार और ओडिशा एकीकृत प्रदेश थे, और इससे चार साल पहले 1912 में बंगाल से अलग होकर बिहार अलग राज्य बना था।नाम बदलने के साथ ही बिहार लोक भवन अब अपने औपनिवेशिक इतिहास से आगे बढ़ते हुए नए लोकतांत्रिक पहचान के साथ सामने आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now