गिरिडीह के जमुआ रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ ने बोला हमला, हंगामा और पथराव के बीच लूटकर भागे दस्तावेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

गिरिडीह के जमुआ रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ ने बोला हमला, हंगामा और पथराव के बीच लूटकर भागे दस्तावेज

गिरिडीहः जमुआ अवर निबंधक के लिपिक अर्जुन रविदास ने शुक्रवार को एक आवेदन देकर कहा है कि गुरूवार 24 अप्रैल की देर शाम अपने कार्यालय में सरकारी काम का निष्पादन कर रहे थे। इसी दौरान 10 से 15 की संख्या में आई पुरूष और महिलाओं की भीड़ ने अचानक रजिस्ट्री ऑफिस पर धावा बोल दिया। भीड़ हंगामा, गाली-गलौज करने के साथ-साथ ईट और पत्थर चलाते हुए ऑफिर की ओर बढ़े।

मंत्री लेते थे 2.25 % कमीशन तो सचिव को मिलता था 0.50 प्रतिशत , पेयजल घोटाले में JE का बड़ा खुलासा
रजिस्ट्री ऑफिस में जब ये भीड़ घुसी तो इसने रजिस्ट्री की गई स्केनिंग अपलोड के लिए टेबल पर रखा हुआ सात दस्तावेज उठा लिया। इसके बाद पत्थरबाजी और हंगामा करते हुए दस्तावेज लूटकर चले गये। इस पत्थरबाजी में कार्यालय कर्मी एवं खरीददार महिला जिसका नाम सायरा बानो है उसके कंधे में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद आनन फानन में अवर निबंधक पदाधिकारी दीपिका कुमारी ने जमुआ थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी।

See also  लोकसभा उम्मीदवार को लेकर BJP ने जारी की दूसरी सूची, धनबाद और चतरा को लेकर सस्पेंश बरकरार

पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बिछा दिया, रांची के मुस्लिम बहुल इलाके में ऐसे हुआ पहलगाम आतंकी हमले का विरोध
इसके बाद जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार मौके पर पहुंचे और वहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये इरशाद अंसारी ने बताया कि मेरे दादा के नाम से प्रतापपुर मौजा में जमीन था, मेरे गोतिया लोग जबरन हम लोगों का हिस्सा बेच रहा था उसी को रोकने के लिए कार्यालय में गये थे। वहीं अवर निबंधन दीपिका कुमार ने बताया कि गुरूवार की शाम को अपने कार्यालय में बैठी थी वहां जमुआ थाना के प्रतापपुर के मुबारक अंसारी, रूबी खातून, अरमान अंसारी, मकसूद अंसारी, बेबी खातून, साबिया खातून, सरफराज अंसारी सहित लोग अचानक मेरे कार्यालय आ गये और गाली-गलौज के साथ ईट-पत्थर चलाने लगे। हम लोग अपने बचाव में लग गये इसी बीच रजिस्ट्री कर रखे दस्तावेज को लेकर भागने लगे जिसकी सूचना जमुआ थाना प्रभारी को दी गई।

See also  पटना में हर्निया का नाम लेकर 6 महिलाओं की बच्चेदानी निकाल ली,आयुष्मान भारत योजना के पैसे हड़पने के लिए ‘एवर्स अस्पताल’ का बड़ा खेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now