अंबा प्रसाद के पैर में लगी चोट, हाथ की उंगली फ्रैक्चर, मां निर्मला देवी की तबीयत बिगड़ी

अंबा प्रसाद के पैर में लगी चोट, हाथ की उंगली फ्रैक्चर, मां निर्मला देवी की तबीयत बिगड़ी

रांचीः बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके परिवार के लिए अभी कुछ अच्छे दिन नहीं चल रहे है। पिछले एक हफ्ते के अंदर उनके और उनके परिवार के लिए बुरी खबरें ही सामने आई है। सबसे पहले हजारीबाग के केरेडारी में उनके पिता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया। अपने घर पर बुलडोजर चलाये जाने से नाराज योगेंद्र साव ने राज्य के मुख्यमंत्री और गठबंधन को लेकर कई बड़े आरोप लगाए। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने योगेंद्र साव को तीन साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

प्रिंस खान का करीबी राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ
योगेंद्र साव के परिवार पर नया संकट आ गया। घर पर बुलडोजर चलने के दौरान अंबा प्रसाद की मां पूर्व विधायक निर्मला देवी उस समय घर में ही मौजूद थी। उस समय पुलिस उनको बिना चप्पल के ही थाने ले गई थी। इसके बाद से निर्मला देवी की तबीयत बिगड़ गई। अंबा प्रसाद अपनी मां निर्मला देवी को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां अफरातफरी की स्थिति में अंबा प्रसाद का पैर फिसल गया। इस दौरान उनके पैर में चोट लगी और हाथ की उंगलियां फ्रैक्चर हो गई।

See also  इजरायल ने किया हिजबुल्ला पर सबसे बड़ा हमला, लेबनान में हाहाकार; 492 मरे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now