दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाला एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस ने दोनों को मार गिराया

दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाला एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस ने दोनों ने मार गिराया

डेस्कः बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में शामिल दोनों आरोपी गाजियाबाद में एक मुठभेड़ के बाद मारे गए हैं। यह मुठभेड़ यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में की। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी
इन बदमाशों पर बरेली में दिशा पटानी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप था। यह घटना उस समय चर्चा में आई थी जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस के मुताबिक, मारे गए बदमाश इसी गिरोह से जुड़े हुए थे और कई अन्य आपराधिक वारदातों में भी शामिल थे।गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में इस घटना के मुख्य आरोपी रविन्द्र और अरुण को मार गिराया गया।

Pakistan की बायकॉट की धमकी हुई फेल,अपने ही फैसले से पलटी PCB, UAE के साथ मैच में एक घंटे की देरी
पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए शूटरों के पास से कुछ महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है। इसमें वो अपाचे बाइक भी शामिल है जिसका इस्तेमाल फायरिंग की वारदात में किया गया था। इसके अलावा, उनके पास से एक जिगाना पिस्टल,एक ग्लॉक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। यश ने बताया कि रविंद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। रविंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।

1a27amtg disha patni 625x300 17 September 25 1

EVM में होंगी उम्मीदवारों की कलर तस्वीर, बिहार चुनाव से होगी शुरूआत, EC की नई गाइडलाइन
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जब दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। जगदीश पाटनी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया, “यह घटना सुबह तड़के हुई. दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और मेरे घर पर फायरिंग कर फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now