Pakistan की बायकॉट की धमकी हुई फेल,अपने ही फैसले से पलटी PCB, UAE के साथ मैच में एक घंटे की देरी से पहुंची टीम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

Pakistan ने किया एशिया कप का बहिष्कार, UAE से मैच खेलने से इंकार

डेस्कः एशिया कप का 10वां मैच आज पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच दुबई में खेला जाना था। लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला।मैच शुरू होने से करीब एक घंटे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान यूएई के साथ मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तानी टीम होटल से ग्राउंड के लिए भी रवाना नहीं हुई। लेकिन थोड़ी देर बाद पीसीबी ने दावा किया कि मैच एक घंटे की देरी से शुरू होगा। फिर करीब 8 बजे पाकिस्तान की टीम ग्राउंड पर पहुंच गई।इसके बाद यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इससे पहले एशिया कप में भारत के हाथों करारी हार के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ बुधवार को मैच खेलने से इंकार कर दिया था। एशिया कप का 10वां मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला जाना था लेकिन इससे ठीक पहले पाकिस्तान ने खेलने से इंकार कर दिया था। इसी के साथ पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया जाती, क्योंकि यूएई को वॉकओवर मिल जाता।

See also  सेक्स रैकेट की सूचना में होटल में छापेमारी, हर कमरे में था शराब और शबाब का इंतजाम, SDO की रेड से मच गई खलबली

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर
आपको बता दें कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी टीम ने इसके लिए मैच रेफरी एंडी पॉयक्राफ्ट को जिम्मेदार माना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसको लेकर आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई थी। पाकिस्तान की मांग थी की मैच रेफरी को हटाया जाए। लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अटकलें थीं कि पाकिस्तान यूएई के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा।

EVM में होंगी उम्मीदवारों की कलर तस्वीर, बिहार चुनाव से होगी शुरूआत, EC की नई गाइडलाइन
कैसे शुरू हुआ था व‍िवाद
दरअसल, भारत-पाक मैच में हुए हैंडशेक विवाद के बाद PCB का दावा था कि पायक्रॉफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि टॉस के समय हाथ नहीं मिलाए जाएंगे, जो कि MCC के नियमों के खिलाफ है। ICC के जनरल मैनेजर वसीम खान को दी गई शिकायत में PCB ने कहा कि पायक्रॉफ्ट की यह कार्रवाई MCC के कानूनों का उल्लंघन है और क्रिकेट की भावना के भी खिलाफ है।
PCB ने जोर देकर कहा था कि पायक्रॉफ्ट को एशिया कप के बाकी मैचों से हटा दिया जाना चाहिए।  इसके अलावा ना तो PCB ने और ना ही उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक रूप से यह बयान दिया है। जो खुद पायक्रॉफ्ट और भारतीय टीम दोनों की आलोचना कर चुके हैं। लेकिन ऐसी खबरें आईं कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से वापसी पर भी विचार कर रहा है।

See also  S-400 Triumf की ताकत देख दहल गया पाकिस्तान; हर हमले को नाकाम कर रहा है ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now