EVM में होंगी उम्मीदवारों की कलर तस्वीर, बिहार चुनाव से होगी शुरूआत, EC की नई गाइडलाइन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

EVM में होंगी उम्मीदवारों की कलर तस्वीर, बिहार चुनाव से होगी शुरूआत, EC की नई गाइडलाइन

डेस्कः ईवीएम पर अब उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न के साथ उनके कलर फोटो भी होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से इसकी शुरुआत होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। आयोग का कहना है कि हमनाम वाले उम्मीदवारों की वजह से अक्सर मतदाताओं को कंफ्यूजन होती है। इसके समाधान के लिए अब ईवीएम पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की रंगीन तस्वीर भी लगाई जाएगी, ताकि मतदाता अपने पसंदीदा कैंडिडेट की सही से पहचान कर उसे वोट कर सकेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने (अक्टूबर) में किसी भी समय की जा सकती है।

नरेंद्र मोदी के गुरू ‘वकील साहब’, जिन्होने बदला जीवन, BA-MA कराने से लेकर RSS के दरवाजे तक पहुंचाने का किया काम
भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि ईवीएम बैलेट पेपर पर अब प्रत्याशियों के कलर फोटो छापे जाएंगे। इससे उनकी पहचान और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का चेहरा पोटो स्पेस के तीन-चौथाई हिस्से में होगा, ताकि उनकी शक्ल बेहतर तरीके से दिखाई दे।

See also  मदरसे के शौचालय का दरवाजा खोलते ही एक-एक कर निकलीं 40 लड़कियां, अंदर का नजारा देखकर हिल गए SDM

PM मोदी की मां के AI वीडियो पर पटना हाईकोर्ट सख्त, कांग्रेस को हर जगह से तुरंत VIDEO हटाने को कहा
इसके अलावा सभी कैंडिडेट और नोटा (NOTA) के क्रमांक को भी ईवीएम पर गहरे फॉन्ट में छापा जाएगा। इसका फॉन्ट साइज 30 होगा। साथ ही सभी उम्मीदवारों के नाम और नोटा को एक ही फॉन्ट और फॉन्ट साइज में प्रिंट किया जाएगा। ताकि मतदाताओं को उन्हें पढ़ने में आसानी हो।

घर की दीवार पर सिर पटकते थे सलमान खान, ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड ने छोड़ दिया था ऐश्वर्या का साथ
ईवीएम बैलेट पेपर के वजन का मानक भी चुनाव आयोग ने तय किया है। ये पेपर 70 जीएसएम के होंगे। विधानसभा चुनावों के लिए गुलाबी रंग के खास पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग इन सभी बदलावों की शुरुआत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से करने जा रहा है। इसके बाद सभी चुनावों में यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now