डेस्कः यूपी के बिजनौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कारोबारी के घर काम करने वाली नौकरानी की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद सब हैरान है। घर में काम करने वाली नौकरानी पेशाब करने के बाद उसे बर्तनों पर छिड़कती थी। उसकी पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई।
मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गया हंसी की दुनिया का सितारा
सोशल मीडिया पर सामने आये इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि बिजनौर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के घर पिछले 10 सालों से नौकरानी काम कर रही थी। इतने लंबे समय से काम करने के दौरान पूरे परिवार का भरोसा नौकरानी पर था। लेकिन घर की एक सदस्य ने कई बार उसके अजीब व्यवहार को महसूस किया, लेकिन कभी ठोस सबूत न होने के कारण कुछ कह नहीं सकीं। पिछले दिनों संदेह बढ़ने पर घर की महिला ने चुपचाप रसोईघर और आस-पास के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसका मकसद केवल यह पता लगाना था कि आखिर काम करने वाली महिला कुछ गड़बड़ तो नहीं कर रही।
लेडी वकीलों ने मुझे आंख मारी तो उनको अच्छे आदेश मिले, पूर्व SC जज के बयान पर बवाल
कैमरे में कैद हुई घिनौनी हरकत
दोपहर में जब महिला घर पर काम करने पहुंची तो वह हमेशा की तरह रसोई में बर्तन धोने लगी। इस दौरान कैमरे में जो दृश्य सामने आए, उन्हें देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। वीडियो में साफ दिखाई दिया कि महिला ने पहले एक गिलास में पेशाब किया और फिर उसी पेशाब को रसोई में रखे अन्य बर्तनों पर छिड़क दिया। यह घटना देखकर घरवालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को देने का मन बना लिया।
अंबा प्रसाद का भाई अंकित राज ने लाइसेंस खत्म होने के बाद भी किया बालू खनन, अधिकारियों को धमकाया, ED ने दायर किया आरोप पत्र
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो घर के ही एक सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे अमानवीय हरकत बता रहा है तो कोई इसे मानसिक विकृति से जोड़कर देख रहा है।




