डेस्कः लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बी प्राक को धमकी दी है। सिंगर दिलनूर के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की डिमांड रखी है। ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया था।लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया, 6 जनवरी को भी विदेशी नम्बर से कॉल किया गया। दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई, लेकिन जब बात अजीब लगने लगी, तो उसने कॉल काट दिया। जिसके बाद सिंगर को वॉयस मैसेज भेजा गया, उन्होंने मामले को लेकर मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है।
वृंदावन अश्लील वीडियो कांड: आरोपी वाट्सएप पर बेच रहा 300 रुपये में 40 मिनट के वीडियो, युवतियां परेशान
एक हफ्ते में दस करोड़ दे दे: धमकी वाला ऑडियो
ये ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई है। इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन, दिलनूर ने कॉल नही उठाया। 6 जनवरी को भी विदेश के नम्बर से कॉल किया गया। दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई. लेकिन, बात जब अजीब लगी तो उसने कॉल काट दिया। जिसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया। एक बार पूरा मैसेज सुनिए जिसमें कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया।आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में छिप कर बैठा है।
“कानून का हाथ इतना लंबा नहीं की प्रिंस खान तक पहुंच जाए” गैंगस्टर ने हथियार दिखाते और फायरिंग करते हुए दी चुनौती
धमकी वाले ऑडियो में क्या–क्या?
हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं। उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस मर्जी कंट्री में चला जा आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे। इसको फेक कॉल मत समझना। मिल के चलेगा तो ठीक नही तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे। इस मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर फिलहाल जांच जारी है।
झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
नई साल पर चलाईं थीं गैंग नेकई गोलियां
नए साल की शुरूआत ही लॉरेन्स गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चला कर की थी, जब एक व्यापारी के घर के बाहर शाम 6 बजे 25 राउंड गोली चलाई गई थी, उसके बाद पश्चिम विहार में जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया। मोड्स ऑपरेंडी सेम पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली चलवाना। हालांकि दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।




