राज्यपाल ने तत्कालीन OSD के व्यवहार पर जताई चिंता, हाईकोर्ट के CJ के संज्ञान में लाने का दिया था निर्देश

राज्यपाल ने तत्कालीन OSD के व्यवहार पर जताई चिंता, हाईकोर्ट के CJ के संज्ञान में लाने का दिया था निर्देश

रांचीः राज्यपाल सचिवालय के उपसचिव सागर कुमार ने 29 अप्रैल को पत्र लिखकर झारखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक से राज्यपाल के तत्कालीन ओएसडी मुकुलेश चंद्र नारायण की शिकायत की थी।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ट्रेन हो गई लेट, 35 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में किया तय
उन्होने पत्र में लिखा था कि झारखंड हाईकोर्ट की अधिसूचना पर आठ अप्रैल को मुकुलेश चंद्र नारायण का तबादला देवघर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ था। उन्हें राज्यपाल सचिवालय से 11 अप्रैल को विरमित किया गया था लेकिन वे अनधिकृत रूप से काम करते रहे। इस दौरान नारायण ने सचिवालय के पदाधिकारियों और अपर मुख्य सचिव के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप व अनावश्यक पत्राचार किया।

JAC 12th Result 2025: आज जारी होगा इंटर आर्ट्स का रिजल्ट, जानिये कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट
21 अप्रैल को उन्होने खुद प्रभार छोड़ दिया। पत्र में उप सचिव ने लिखा था कि तत्कालीन ओएसडी ने कर्मचारियों-पदाधिकारियों के समक्ष राज्यपाल के शक्तियों और कर्तव्यों के संबंध में अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। उनके इस आचरण से सचिवालय का माहौल खराब हुआ। एक वरीय न्यायिक पदाधिकारी के रूप में मुकुलेश चन्द्र नारायण का आचरण अमर्यादित, अवांछित और स्थानांतरण के कारण दुर्भावना से ग्रसित है। राज्यपाल ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण को मुख्य न्यायाधीश के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया था। पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now