सरकार ने माना पहलगाम में हुई चूक, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू

सरकार ने माना पहलगाम में हुई चूक, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू

नई दिल्लीः पहलगाम टेरर अटैक को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार की ओर से जो बयान आया है उसके मुताबिक़ सरकार ने माना है कि चूक हुई है । बैठक में सभी दलों को इस आतंकी घटना के बारे में विस्तार से बताया गया है। बैठक में इस क्रूर आतंकी हमले की सर्वसम्मति से निंदा की गई। विपक्षी दलों ने कहा कि हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन करेंगे। ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्षी दलों ने कड़े सवाल उठाए और कहा,’इंटेलिजेंस एजेंसियां कहां थीं?”, CRPF और सुरक्षा बल कहां थे?’  ज्यादातर राजनीतिक दलों ने इंटेलिजेंस चूक और वहां पर प्रॉपर सुरक्षा डेप्लॉयमेंट की बात उठाई। राहुल गांधी ने भी पूछा कि उपर जहां घटना हुई वहां सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे?

किरण रिजिजू ने कहा कि  “आईबी की ओर से गृह मंत्रालय के अधिकारियों की से ब्रीफिंग की गई और बताया गया कि कहां चूक हुई। सारी पार्टी को बताया कि सब कुछ अच्छा चलते हुए चूक हुई  है। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए इसके लिए क्या -क्या प्रबंधन किया गया है ये भी बताया गया ।”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now