रांचीः फेमस सिंगर और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री बाबूल सुप्रियो ने सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रूक पा रही है। इस वीडियो में बाबूल सुप्रिया के बच्चे रांची के दलादली स्थित महेंद्र सिंह धोनी के घर के बाहर खड़े है और उनसे मिलने की ख्वाहिश जता रहे है।आम लोगों की तरह बाबूल सुप्रियो के बच्चों को भी कामयाबी नहीं मिली। लेकिन इस दौरान जो ड्रामा, नाम गिनवाने की कोशिश और कॉमेडी हुई, उसने सबको एंटरटेन कर दिया। बाबुल ने खुद माना- इस पूरे मामले में उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
आदिवासी छात्रों को निःशुल्क मिलेगी कोचिंग की सुविधा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोंचिंग सेंटर का किया उद्घाटन
बाबुल सुप्रियो ने X पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, एक बार की बात है- एमएस धोनी के घर की गेट के सामने कुछ ऐसा हुआ। वीडियो में बाबुल की बेटी नैना और उसकी कजिन गोलू नजर आते हैं। दोनों अपने दादा-दादी के साथ रांची घूमने गए थे और घूमते-घूमते ‘थाला’ यानी एमएस धोनी के फार्महाउस के गेट तक पहुंच गए।
बाबुल ने बच्चों के बारे में बताते हुए लिखा- एक समय की बात है, रांची में एम एस धोनी के घर के गेट के सामने। ये मेरी छोटी-सी बेटी नैना है और उसका कजिन भाई गोलू। दोनों अपने दादा-दादी के साथ रांची घूमने आए थे। और ये है थाला यानी एमएस धोनी का घर का गेट। धोनी से मिलने के लिए इन लोगों ने गेट पर क्या-क्या किया- पहले वॉचमैन से बात की, फिर उसे मेरा विजिटिंग कार्ड दे दिया और कहा कि ‘मेरे पापा भी मंत्री हैं’, वगैरह-वगैरह. जाहिर है, ये तरीका काम नहीं आया।
उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश में एक और युवा नेता सिंकदर की गोली मारकर हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था सदस्य
‘फिर इन्होंने मुझे फोन किया और मदद मांगी। धोनी का नंबर पाने के लिए जिन-जिन लोगों के नाम इनके दिमाग में आए, सब गिनवा दिए. ये सब नाम लेना वाकई बहुत मजेदार था। जब मैंने इन्हें बताया कि ये नामुमकिन है। बहुत कम लोगों के पास धोनी का नंबर है और वो भी फोन बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। तो नतीजा ये निकला कि मुझे मैसेज और वॉइस नोट्स भेज-भेजकर बुरी तरह ट्रोल किया गया और ‘डंबो’ कहा गया।’
ONCE UPON A TIME IN FRONT OF #msdhoni7 's HOUSE GATE IN RANCHI : This is my little one Naina & her cousin brother Golu on a trip to Ranchi with their grandparents ! And this is the GATE OF Thala- @msdhoni This is what they did in front of his gate to meet him - spoke to the… pic.twitter.com/TejbsJRGt4
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) December 21, 2025
थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव
धोनी का क्रेज
बाबुल ने अपने पोस्ट में आगे बताया उन्हें धोनी को लेकर हर पीढ़ी की दीवानगी बहुत पसंद आती है। वो बोले- लेकिन ये देखकर दिल खुश हो गया कि इस इंसान को हर पीढ़ी में कितना प्यार मिलता है। सच में, उन्हें सलाम है। और हां, मुझे थोड़ा बुरा भी लगा कि मैं उनके लिए कुछ कर नहीं पाया और कर भी नहीं सकता था।


