- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पार्किंग में खड़ी थी कार, तभी धमाके के साथ लगी आग… वजह जान हर कार मालिक जाएगा डर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

Arlington County Fire Department

डेस्कः आपकी कार पार्किंग में खडी हो और अचानक उसमें आग लग जाए तो क्या होगा । यकीन नहीं होगा लेकिन ये हकीकत है बंद कार में कुछ ऐसा हुआ जिसने कार मालिकों को चिंता में डाल दिया है। कार में इतनी तेज लपटें उठीं की आस-पास की कई कारें खाक हो गईं । जो वीडियो बना रहे थे उसके कैमरे तक आग की लपटें पहुंच गई जबकि वीडियो बनाना वाला 40 फीट उपर से शूट कर रहा था ।  अमेरिका के वाशिंटन डीसी के करीब अर्लिंगटन काउंटी में गुरुवार सुबह एक वाहन में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया।

ईंधन टैंक फटने से हुआ धमाका

अर्लिंगटन काउंटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग एक कार में शुरू हुई थी लेकिन कुछ ही देर में फैलकर पास खड़े तीन अन्य वाहनों तक पहुंच गई। आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर एक जोरदार धमाका भी हुआ, जिसे विशेषज्ञों ने BLEVE (Boiling Liquid Expanding Vapor Explosion) बताया – यह धमाका ईंधन टैंक के फटने के कारण हुआ।

See also  नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार पहुंचे JDU ऑफिस, खुद पर बना गाना सुन बजाने लगे ताली

धमाके में कोई हताहत नहीं

दमकलकर्मी मौके पर तुरंत पहुंचे और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ – न कोई आम नागरिक और न ही कोई अग्निशमनकर्मी। अर्लिंगटन फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि फायर मार्शल्स ने इस घटना को गैर-संदिग्ध (non-suspicious) करार दिया है और इसकी जांच जारी है कि आग कैसे लगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि वाहन में आग लगती है तो खुद से बुझाने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वाहन से बाहर निकलें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और मदद के लिए आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें। इस तरह के हादसों में धमाके होने का खतरा बना रहता है।

BLEVE क्या होता है?

जब कोई तरल ईंधन (जैसे पेट्रोल, गैस, एलपीजी आदि) किसी बंद या अर्ध-बंद बर्तन (जैसे टैंक, सिलेंडर या वाहन के फ्यूल टैंक) में बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो वह तेजी से उबलने लगता है और उस बर्तन के अंदर वाष्प (gas) बनने लगती है।

See also  सरयू राय को मेनहर्ट ने दिया 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस, फिर गरमाया रांची सीवरेज विवाद का मामला

कार टैंक में क्यों लगती है आग

फ्यूल टैंक इतना अधिक गर्म हो जाए कि उसकी दीवारें कमजोर पड़ जाएं, या फिर टैंक में दबाव बहुत ज़्यादा हो जा और अचानक टैंक फट जाए, तो उसके अंदर बनी वाष्प एक ही पल में बाहर निकलती है और भीषण विस्फोट होता है — यही BLEVE कहलाता है।  मान लीजिए कोई गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर के अंदर की गैस गर्म होकर उबलने लगती है। अंदर दबाव बढ़ता है। जब सिलेंडर इसे सहन नहीं कर पाता और फट जाता है, तो एक तेज धमाके के साथ गैस बाहर निकलती है और चारों ओर आग और दबाव की लहर फैलती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now