तीन महीने से बंद था ब्रिज, पानी का बहाव देखने पहुंचे लोग तो अचानक बह गया पुल, 30 पर्यटन तेज बहाव में बहे, 6 की मौत

तीन महीने से बंद था ब्रिज, पानी का बहाव देखने पहुंचे लोग तो अचानक बह गया पुल, 30 पर्यटन तेज बहाव में बहे, 6 की मौत

डेस्कः पुणे जिले के कुंडमाला क्षेत्र में एक लोहे का पुल रविवार को अचालन ढह गया। इंद्राणी नदी पर बना पुल पानी के तेज बहाव में ढह गया। करीब तीन महीने से ये पुल बंद था, इसके बाद ये पुल खुला तो बड़ी संख्या में पर्यटक इसमें पानी का बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखने पहुंचे। भारी बारिश से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था और पानी के तेज बहाव से पुल ढह गया।

Gte1g9NWsAAiOg4

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी Air India की लापवाही जारी, महिला ने विमान के अंदर VIDEO बनाकर खोली पोल
पुल ढहने के कारण करीब 30 पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह गये। बताया जा रहा है कि पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था और पर्यटकों के आने से वो भीड़ का बर्दाश्त नहीं कर सका, दूसरी ओर पानी का तेज बहाव होने के कारण पुल ढल गया और कई पर्यटक उसमें बह गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। यह घटना मावल के तालेगांव दाभाड़े कस्बे की है। यह स्थानीय लोगों के बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।बताया जा रहा है कि पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद, मावल तहसील में भुशी डैम और लोनावाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पिछले सप्ताह बंद कर दिए गए थे। इन स्थानों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया था।नतीजतन,आस-पास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई। रविवार होने की वजह से, इंद्रायणी नदी के बढ़ते प्रवाह को देखने के लिए लगभग 100 से 120 लोग मौके पर जमा हुए थे।कुछ लोग तो अपने दोपहिया वाहन लेकर पुल पर चढ़ गए, जिससे पुल का भार और बढ़ गया। माना जाता है कि अत्यधिक भार की वजह से पुल ढह गया।

केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, गौरीकुंड के जंगलों में जाकर गिरा,7 लोगों की मौत
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है…पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now