- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पहलगाम टेरर अटैक में मारे गए मनीष रंजन का शव रांची लाया गया, झालदा में होगा अंतिम संस्कार

The body of Manish Ranjan, who was killed in the Pahalgam terror attack, was brought to Ranchi

रांचीः बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अराइवल गेट पर पहलगाम के आंसुओं के सैलाब , दर्द और गुस्से को महसूस किया जा सकता था । जैसे ही  आईबी अधिकारी मनीष रंजन का शव रांची आया हर किसी की की आंखें नम हो गई । दो बच्चों और पत्नी का हाल देख तो कलेजा फट गया । बीजेपी नेताओं ने एयरपोर्ट ही श्रद्धआंजलि दी और पार्थिव शरीर को झालदा के लिए रवाना किया। । 

Gautam Gambhir death threat: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को जान से मारने की धमकी, ISIS Kashmir ने ईमेल भेजकर दिया

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मनीष रंजन भी आतंकियों की गोली के शिकार हुए थे । वे अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे । बोकारो से उनके करीब संजीव कुमार गुप्ता जिन्होंने बचपन से मनीष रंजन को देखा था ने बताया कि “बहुत ही मेधावी छात्र थ । हमेशा अव्वल आते थे । हाल में बातचीत हुई थी और बताया था कि मां-पिता को वैष्णों देवी लेकर जाने वाले हैं ” 

See also  नगर विकास विभाग ने बताया, कहां बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल

 

FIITJEE के मालिक डीके गोयल के खिलाफ बड़ा एक्शन, ED 10 ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

मनीष रंजन के पिता झालदा में एक स्कूल में हेडमास्टर के पद से रिटायर हुए हैं । बेटे की मौत से सदमे में थे उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए ।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे । बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर बड़ा बयान देते हुए झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के बयान का जिक्र किया और कहा कि जो संविधान से उपर शरियत को मानते हैं ऐसे ही लोगों के की वजह से इस तरह की घटनाएं होतीं हैं ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now