- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

कैप्टन राकेश रंजन सिंह का शव आज पहुंचेगा भारत, होर्मुज के समुद्र में फंसे रहने के दौरान हार्ट अटैक से हो गई थी मौत

कैप्टन राकेश रंजन सिंह का शव आज पहुंचेगा भारत, होर्मुज के समुद्र में फंसे रहने के दौरान हार्ट अटैक से हो गई थी मौत

रांचीः ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज के समुद्र में फंसे शिप अवाना के कैप्टन राकेश रंजन सिंह का 18 मार्च को हार्ट अटैक से दुबई में मौत हो गई थी। घटना के आठ दिन बाद गुरुवार को विमान समय पर उपलब्ध नहीं रहने के कारण दिल्ली से शव शुक्रवार की सुबह छह बजे पटना के लिए रवाना होगी। पटना में विमान सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वहां से सड़क मार्ग से शव नालंदा जिले के बिहारशरीफ होते हुए उनके पैतृक गांव गोरीचक पहुंचेगी, जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना
रांची के अरगोड़ा से उनकी पत्नी, दोनों बेटे सहित परिजन गांव पहुंच गये हैं। उल्लेखनीय है कि शिप में तेल लोड कर कैप्टन राकेश रंजन भारत के लिए रवाना हुए थे, दुबई पोर्ट से 60 किलोमीटर का समुद्री मार्ग तय करने के बाद ईरान के साथ युद्ध शुरू हो गया। इस वजह से होर्मुज का मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया। 18 दिन तक समुद्र में लंगर डालकर वे अपनी टीम के साथ शिप में ही थे। 18 मार्च को हार्ट अटैक आने के बाद वे कुर्सी से नीचे गिर गये थे। स्टॉफ ने प्रारंभिक तौर पर उन्हें सीपीआर दिया, फिर दुबई एटीसी से संपर्क कर एयर एंबुलेंस की मांग की, लेकिन युद्ध के कारण एयर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। बाद में उन्हें बोट के जरिये दुबई पोर्ट ले जाया गया। ज्यादा वक्त गुजर जाने के कारण उनकी मौत 18 मार्च रात करीब 10.30 बजे हो गयी थी। तब से उनका शव दुबई के शेख राशिद अस्पताल में ही था। पोस्टमार्टम, पोट थाना से एनओसी आदि प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गयी और अब उनका शव भारत आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now