Court Bomb Threat:बिहार के मुजफ्फरपुर और झारखंड के साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2026

Court Bomb Threat:बिहार के मुजफ्फरपुर और झारखंड के साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

डेस्कः इन दिनों अलग-अलग राज्यों में स्कूल से लेकर कोर्ट परिसर तक को बम से उड़ाने की धमकियां आ रही है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड में कई बार कोर्ट को उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। ताजा मामला गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर और झारखंड के साहिबगंज से आया जहां सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

नीतीश कुमार के मंत्री ने सरकारी कैलेंडर में छपवाएं पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बिहार में छिड़ा नया विवाद
मुजफ्फरपुर में जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर संदिग्ध मेल आया जिसमें कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की बातें कही गई। इसके बाद हड़कंप मच गया और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गई। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया और उसे छावनी में तब्दील कर दिया। अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई कि पहले हाफ का कार्य स्थगित रहेगा। फाइलिंग का काम दोपहर 3 बजे के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था और सभी को बाहर जाने के निर्देश दिए जा रहे थे।

See also  जमशेदपुर SSP पीयूष पांडे और सरायकेला SP निधि द्विवेदी पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने IPS दंपत्ति को पद से हटाया, ADG संभालेंगे कमान

धनबाद में सड़क पर पोस्टर के जरिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
वहीं झारखंड के साहिबगंज स्थित व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी भरी ईमेल मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। कोर्ट परिसर में मौजूद जज, अधिवक्ता और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते पूरा कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए हर 5 फीट की दूरी पर जवानों की तैनाती की गई।
बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की सघन जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। टीमों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है।

See also  JTET-2026 में नहीं शामिल होंगी भोजपुरी, मगही और अंगिका, मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा- अगली परीक्षा पर लागू होगा कमेटी का फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now