नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

खूंटीः राजधानी रांची से सटे खूंटी में एक युवती का शव आपत्तिजनक स्थिति में मिला है। आशंका है कि अज्ञात युवकी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद युवती के शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, हाइवा में लगा दी आग
युवती का शव मिलने की सूचना के बाद कर्रा थाना प्रभारी एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मुरहू पार टांड़ खेत में बने कुंबा में नग्न अवस्था और चेहरा जला हुआ एक अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने कुंबा में ले जाकर पहले युवती का दुष्कर्म किया फिर बेरहमी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने और पहचान छुपाने के मकसद से युवती का चेहरा जला दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now