लोहरदगा में पूर्व नक्सली का शव तालाब से बरामद, तीन दिनों से था लापता

लोहरदगा में पूर्व नक्सली का शव तालाब से बरामद, तीन दिनों से था लापता

लोहरदगाः एक पूर्व नक्सली का शव तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के अरकोसा पत्थर खदान का है। जिले के अरकोसा पत्थर खदान स्थित तालाब से पूर्व नक्सली संजय भगत का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि संजय तीन दिनों से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव तालाब में पत्थर से बंधा हुआ मिला।

रांची में हो रही लगातार बारिश से गिर गया कच्चा मकान, एक बच्चे की मौत, तीन घायल
मृतक की पहचान 28 वर्षीय संजय भगत के रूप में हुई है, जो भक्सों हरा टोली का निवासी था। संजय पूर्व में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़ा हुआ था और कई बार जेल भी जा चुका था।परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते संजय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। संजय के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान भी मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज लोहरदगा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।फिलहाल इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। देखना होगा कि पुलिस जांच में कितनी तेजी लाती है और दोषियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now