नये साल पर देवघर पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर किया जलार्पण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2024

देवघर : नये साल के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण किया।
देश के द्वादश ज्योतिलिंग में एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के लिए सर्द रात और बर्फीली हवा के बीच भक्त अहले सुबह से ही लाइन में लगकर जलार्पण करते रहे। बाबा की प्रातःकालीन पूजा सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने की उसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर मंदिर के दरवाजे खोल दिये गए।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने नये साल में होने वाली भीड़ को देखते हुए वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी थी और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो ये सुनिश्चित कर दी थीं

See also  कोल्हान विश्वविद्यालय से एक करोड़ 58 लाख से ज्यादा के अवैध निकासी का मामलाः दो बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now