रांची में प्रेमी को वीडियो कॉल लगाकर युवती ने दे दी जान, घर में मौत से पहले हुआ था खूब हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2026

रांचीः गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के कोकर सुभाष चौक पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान खुशी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने खुशी की मौत के लिए उसके प्रेमी राजेश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026 08 20 at 7.45.11 PM
परिजनों के अनुसार, खुशी कुमारी स्वर्गीय अशोक राम की छह बेटियों में सबसे छोटी थी। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी को किसी अन्य व्यक्ति ने गोद लिया है और वह बाहर रहती है। कोकर सुभाष चौक के पास स्थित अपने मकान में खुशी अपनी मां आशा देवी और बड़ी बहन के साथ रहती थी। आशा देवी इडली का दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं।
बताया गया कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे खुशी का प्रेमी राजेश कुमार, जो कोकर के आदर्श नगर का रहने वाला है, अपने तीन दोस्तों के साथ उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि वहां काफी देर तक हंगामा करने के साथ घर में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद राजेश और उसके दोस्त वहां से चले गए।

See also  रांची के एकलव्य हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद कोच सुधीर गोला हटाए गए

WhatsApp Image 2026 08 20 at 7.45.08 PM
गुरुवार की सुबह आशा देवी अपनी बड़ी बेटी के साथ दुकान लगाने जाने की तैयारी कर रही थीं। बड़ी बेटी अपनी मां के साथ दुकान चली गई, जबकि खुशी घर में अकेली रह गई। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान खुशी ने अपने प्रेमी राजेश को वीडियो कॉल किया और वीडियो कॉल के दौरान ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक दुकान नहीं पहुंचने पर बड़ी बहन ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद घर पहुंचने पर खुशी को फंदे से लटका पाया गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने राजेश पर खुशी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

See also  हिमांशु हत्याकांड के आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर, अब तक 12 आरोपितों की हो चुकी है गिरफ्तारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now