कांग्रेस मुख्यालय का बदल गया पता, सोनिया गांधी ने दिल्ली में किया इंदिरा भवन का उद्घाटन, राहुल ने भागवत पर साधा निशाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2025

congress new hq

दिल्लीः कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन हो गया है । सोनिया गांधी ने इंदिरा भवन का उद्घाटन किया । दिल्ली के 9 ए कोटला रोड पर मौजूद इस कार्यालय से ही पार्टी अपना कामकाज करेगी । हांलाकि 24 अकबर रोड का पुराना कार्यालय नहीं छोड़ेगी । इंदिरा भवन का उद्घाटन के साथ ही राहुल गांधी का बयान चर्चा में हैं । उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के साथ ही नहीं बल्कि भारत राज्य के साथ है जिस पर इन्होंने कब्जा कर लिया है । 

 

 

congress new office

मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी आधारशिला

नए भवन की आधारशिला दिसंबर 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखी थी। लगभग 15 वर्षों में इसका निर्माण पूरा हुआ है।

See also  24 अकबर रोड से 9A कोटला रोड: मकर संक्रांति के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय का पता जाएगा बदल, 4 दशक बाद मिली अपनी इमारत

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 400 सदस्य  मौजूद 

इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन समारोह में 400 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता, लोकसभा और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

congress headqurter

अकबर रोड से कोटला रोड तक का सफर

कांग्रेस ने 1978 में 24 अकबर रोड को अपना मुख्यालय बनाया। यह वह समय था जब आपातकाल के बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर थी और पार्टी दो गुटों में बंट चुकी थी। उस समय सांसद गड्डम वेंकटस्वामी ने अपनी सरकारी आवासीय सुविधा – 24 अकबर रोड – पार्टी को दी थी।

See also  हजारीबाग में एक महिला और पुरूष का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

24 अकबर रोड नहीं छोड़ेगी कांग्रेस 

हालांकि पार्टी का मुख्यालय स्थानांतरित हो जाएगा, लेकिन 24 अकबर रोड को पार्टी पूरी तरह से नहीं छोड़ेगी। यह हाई-प्रोफाइल बैठकों के लिए उपयोग किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की आम यात्राओं के लिए इसे बंद कर दिया जाएगा, लेकिन विशेष बैठकों के लिए इसका उपयोग जारी रहेगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now