थाईलैंड की निलंबित PM शिनावात्रा की बड़ी सियासी चाल, 2 दिन बाद फिर नई सरकार में हुई शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

थाईलैंड की निलंबित PM शिनावात्रा की बड़ी सियासी चाल, 2 दिन बाद फिर नई सरकार में हुई शामिल

डेस्कः थाईलैंड की निलंबित पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने सियासी चाल ने एक बार फिर से अपना ध्यान सबकी ओर खींचा है। गुरूवार को नवगठित थाईलैंड कैबिनेट के सदस्यों ने शपथ ली। कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुरिया जुंगरूंगरियांगकित के नेतृत्व में गठित नई कैबिनेट में पूर्व पीएम शिनावात्रा से भी शपथ ली है। शिनावात्रा ने बेशक पीएम पद गंवा दिया हो, लेकिन सत्ता के खेल में वो अब भी बोर्ड पर मौजूद हैं। गुरुवार को उन्होंने नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ कल्चर मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली। ये कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब वो कंबोडियाई नेता से विवादास्पद बातचीत को लेकर एक एथिक्स जांच का सामना कर रही हैं।

eopccnu8 thailand pm paetongtarn shinawatra 625x300 29 March 25 1

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक की मौत, आठ घायल
पैटोंगतर्न को मंगलवार को प्रधानमंत्री पद से सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन उसी दिन थाई राजा ने नई कैबिनेट को मंजूरी दी, जिसमें उन्हें संस्कृति मंत्री (Culture Minister) बनाया गया। यानी अब वो सरकार का हिस्सा तो हैं, पर पहले जैसी ताकत नहीं। संस्कृति मंत्री का पद थाईलैंड में एक सम्मानजनक लेकिन सीमित अधिकारों वाला मंत्रालय माना जाता है। यह मंत्रालय कला, विरासत और सांस्कृतिक मामलों को देखता है, लेकिन इसमें रक्षा या विदेश नीति जैसी कोई बड़ी भूमिका नहीं होती।

See also  Kalpana Soren ने गांडेय में वोटिंग के बीच Hemnat Soren को लेकर किया भावनात्मक पोस्ट, कहा-'मेरे साथ करोड़ों समर्थक आपके इंतजार में है'

thailand pm

दलाई लामा के उत्तराधिकारी का होगा एलान, चीन चाहता है अपना दलाई लामा; अवतार का एलान जल्द
क्या है पूरा मामला
थाईलैंड की पीएम पेतोंगतार्न शिनावात्रा और कम्बोडिया के पूर्व पीएम हुन सेन के बीच फोन पर बात हुई। 17 मिनट की बातचीत की 9 मिनट की कॉल रिकार्डिंग लीक हो गई या कर दी गई। जिसकी वजह से बाद थाईलैंड में राजनीतिक संकट गहरा गया है। पेतोंगतार्न की कुर्सी खतरे में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन कॉल पर पेतोंगतार्न भी हुन सेन को अंकल कहकर संबोधित कर रही हैं। थाइलैंड की सेना के लेफ्टिनेंट जनरल की बुराई कर रही हैं। एक ऐसे देश के फौजी की बुराई जहां पर सेना के पास सत्ता की असल चाबी है। कॉल में शिनावात्रा ने सेना के जनरल बून्सिन पड़क्लांग की आलोचना करते हुए उन्हें ‘कूल दिखने वाला’ कहा और मजाक में खुद को ‘कम्बोडिया का पीएम बनने योग्य’ बताया।

5483cdad9cf03e0c942112ce7907060f5f444e64e19e45859c1cb2ab6a3fef94

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे बाद फिर बैन, आफरीदी, फवाद और माहिरा पर कार्रवाई
पैटोंगटार्न शिनावात्रा कौन हैं?
38 साल की पैटोंगटार्न अरबपति थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं। उन्होंने 2001 से अधिकांश थाई चुनावों पर अपना दबदबा बनाए रखा है। पैटोंगटार्न सत्तारूढ़ फेउ थाई पार्टी की नेता हैं, जिसे पहले लोकतंत्र समर्थक पार्टी के रूप में जाना जाता था। वह अगस्त 2024 से थाईलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं, और इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली केवल दूसरी महिला हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री के पास थाईलैंड के प्रतिष्ठित चूललोंगकोर्न विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान की डिग्री और ब्रिटेन के सरे विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन में मास्टर डिग्री है। 17 साल की उम्र में तब सुर्खियों में आईं जब उनके पिता ने खुलासा किया कि वह विश्वविद्यालय जाने से पहले स्कूल की छुट्टियों के दौरान बैंकॉक में मैकडॉनल्ड्स में अंशकालिक काम करेंगी।

See also  XLRI के प्लेटिनम जुबली समारोह में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़, 2047 के भारत में XLRI के होगी महत्वपूर्ण भूमिका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now