धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक की मौत, आठ घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, एक की मौत, आठ घायल

डेस्कः 4 जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। उससे ठीक एक दिन पहले बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक टीन सेड गिरने के चलते एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या आठ है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।

बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहा-किसी से नहीं करेंगे गठबंधन
हादसे में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी राजेश कौशल के ससुर श्यामलाल कौशल (50 वर्ष) की मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु राजेश ने बताया कि शुक्रवार यानी 4 जुलाई को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इसी के चलते उनका परिवार उत्तर प्रदेश से बागेश्वर धाम आया है। गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे। इस बीच हादसा हो गया।राजेश ने बताया कि टिन शेड से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इादसे में राजेश, सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं।

See also  रांची के शिवम पैलेस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे बाद फिर बैन, आफरीदी, फवाद और माहिरा पर कार्रवाई
चश्मदीदों ने बताई हादसे की आंखों देखी
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक सभी बारिश से बचने के लिए टीन शेड की छांव में खड़े थे, तभी अचानक टीन शेड गिरी और उसके नीचे खड़े लोग दब गए। अचानक हुए हादसे में धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई। कई लोग अपने आपको बचाने में कामयाब हुए, जबकि अन्य इस हादसे का शिकार हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now