जमशेदपुरः नेशनल हाईवे-18 पर रविवार की रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब ग्राहक बनकर आए बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।लुटेरों ने न सिर्फ एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लूटी, बल्कि विरोध करने पर एक कर्मचारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा इंडिगो का विमान, दिल्ली से रांची फ्लाइट के 95 यात्री बाल-बाल बचे
घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव के पास स्थित हीरालाल फ्यूल सेंटर की है। रात करीब नौ बजे दो बाइक पर सवार पांच युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे।उस समय वहां कर्मचारी सोनू सिंह सरदार और अन्य लोग मौजूद थे। बदमाशों ने पहले तो सामान्य ग्राहकों की तरह व्यवहार किया, लेकिन जैसे ही मौका मिला, उन्होंने हथियार निकाल लिए और सबको हाथ ऊपर करने की धमकी दी।
झारखंड में दम्पति के बीच झगड़े का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को कर दिया आग के हवाले
पंप कर्मचारी सोनू सिंह सरदार ने जब बदमाशों का इरादा भांपकर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे आगबबूला हो गए। लुटेरों ने सोनू पर हमला बोल दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद एक बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचा और दिनभर की सारी कमाई लूट ली। पंप प्रबंधन के अनुसार, लुटेरों ने एक लाख से ज्यादा की नकदी पर हाथ साफ किया है।
घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने की बैठक, SSR को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हुई चर्चा
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
डकैती की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाशों के चेहरे ढके हुए दिख रहे हैं और वे कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर धमका रहे हैं।




