दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा इंडिगो का विमान, दिल्ली से रांची फ्लाइट के 95 यात्री बाल-बाल बचे

दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा इंडिगो का विमान, दिल्ली से रांची फ्लाइट के 95 यात्री बाल-बाल बचे

रांचीः इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। घटना के समय विमान में 95 यात्री सवार थे। विमान संख्या 6E5066 दिल्ली-रांची अपने निर्धारित समय सुबह 9.10 बजे की बजाय नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आया। रांची एयरपोर्ट पर लैंड करते समय रनवे पर विमान की हार्ड लैंडिंग हुई। ऐन मौके पर यात्रियों को काफी जोर का झटका लगा। लेकिन कुर्सी की पेटी बांधने के कारण किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आयी।

झारखंड में दम्पति के बीच झगड़े का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को कर दिया आग के हवाले
पायलट की समझदारी के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और विमान रनवे पर रहा। दूसरी ओर विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी, जिसके बाद विमान को एप्रोन पर लाया गया और एक-एक कर यात्रियों की विमान से उतरने के उपरांत जांच की गयी। जांच के बाद अभियंताओं ने तकनीकी खराबी के कारण विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया।

See also  झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता, CII के राउंड टेबल बैठक में बोले हेमंत सोरेन

शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,TET परीक्षा बिना नौकरी या प्रमोशन नहीं
हालांकि उस समय तक रांची से दिल्ली जा रहे विमान के यात्रियों की चेकिंग और बोर्डिंग हो चुकी थी। वहीं इंडिगो द्वारा घोषणा की गयी कि विमान को तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है। इसके बाद दोपहर 3.26 बजे विमान संख्या 6E5062 के यात्रियों को दिल्ली ले जाया गया। वहीं इस संबंध में इंडिगो के अधिकारी ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया। सभी यात्रियों को दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now