बिहार में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर के बाद सनसनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2025

बिहार में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर के बाद सनसनी

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच एक के बाद एक बड़े आपराधिक घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। सिवान में इंस्पेक्टर की मौत, मोकामा में आरजेडी नेता दुलालचंद यादव की हत्या के बाद अब आरा में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरा के बेलघाट गांव के समीप पिता-पुत्र का शव मिला है। मृतकों की पहचान प्रमोद महतो और उनके बेटे प्रियांशु महतो के रूप में हुई है। दोनों उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में पियनिया गांव में घर बनाकर रह रहे थे।

अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलालचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी, मृतक के पोते ने कहा-JDU उम्मीदवार ने करवाया मर्डर

आरा में डबल मर्डर से सनसनी
जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रमोद महतो मिठाई की दुकान चलाते थे। गुरुवार शाम वह अपने बेटे प्रियांशु के साथ सगाई समारोह के लिए बाजार करने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बेलघाट गांव के पास दोनों के शव सड़क किनारे पड़े देखे, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में दोनों की गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

See also  झारखंड के 5 जिलों के आदिवासी गांवों में बनेंगे होम स्टे, ग्रामीण जीवन, समाज और संस्कृति को जान सकेंगे पर्यटक

फेसबुक देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक प्रमोद महतो स्थानीय स्तर पर एक लोकप्रिय व्यक्ति माने जाते थे और उनका बेटा प्रियांशु दुकान में पिता का हाथ बंटाता था। हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद महतो की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, आरा एसपी ने बताया कि विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now