पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर पति ने साले को भेजा, देवर ने भी रात में किया कारनामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

student-teacher-video

डेस्कः यूपी के अंबेडकरनगर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। पति ने अपनी ही पत्नी का नग्न वीडियो बना लिया। इससे पहले देवर ने भी अपनी भाभी के साथ कारनामा कर दिया। वीडियो बनाने के बाद पति ने अपने भाई व परिजनों के साथ मिलकर वायरल कर दिया और पांच लाख रुपए की मांग करते हुए घर से निकाल दिया।

न्यायालय के आदेश पर कटका पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने व आईटीअधिनियम समेत अन्य धाराओं में पीड़िता के पति, देवर समेत पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कटका थाना क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि अक्तूबर 2022 में वह अपनी ससुराल से मायके विदा होकर आई थी।

हजारीबाग के कुएं में डूबने से पांच की मौत; नए साल में पति-पत्नी का झगड़ा बना काल

इसी बीच जब वह अर्धनिद्रा में थी उसका देवर विकास मायके आया और उसके हाथ से मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने पति को फोन करके बताया कि विकास उसका मोबाइल लेकर भाग गया और उसमें पति के जरिए ली गई व भेजी गई नग्न तस्वीरें और वीडियो हैं। पति ने घर आने को कहा और जब वह ससुराल पहुंची तो पति अभद्र व्यवहार करने लगा और रात में उसकी इच्छा के विरुद्ध पति ने भी उसकी नग्न वीडियो बनाई, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

See also  मालिक को मुसीबत में देख कोबरा से भिड़ा पिटबुल, पटक-पटक कर मारा; VIDEO

वीडियो बनाने के बाद पति ने अपने भाई और चाचा अनिल को बुलाया और कहा कि यह वीडियो मिक्सिंग करा लाओ। उसके बाद वीडियो अनिल ने उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिया और कहा कि पांच लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता परेशान होकर पूरी कहानी अपनी ननद सिंपल व लक्ष्मी से बताई। सभी विपक्षियों ने मिलकर उस की पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने वीडियो अपने सगे संबंधियों को वायरल कर दिया, जिसकी शिकायत महिला थाना व पुलिस अधीक्षक से की गई।

तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने वीडियो को डिलीट भी कराया, लेकिन अभी भी कुछ वीडियो विपक्षी की मोबाइल में है, जिसे दिखाकर वह धमकी देते हैं। शिकायत पर न्यायालय सिविल जज ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश थाना कटका को दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

See also  जमशेदपुर और बुंडू ने झारखंड का नाम किया रौशन, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, नशे में धुत युवक को पकड़ने में छूटे पसीने; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now