झारखंड के स्कूलों में शुरू होगी जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बैठक कर दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2024

रांची : राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जनजातीय भाषाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड की समृद्ध स्थानीय जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को जनजातीय भाषा की शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए संताली, हो, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी सहित सभी जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रारंभिक कक्षाओं से ही जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू हो सके इस निमित्त सभी तैयारियां जल्द करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग प्राप्त आकलन के आधार पर सभी प्रक्रिया ससमय पूरा कर ले।

See also  बिहार में करोड़पति उठा रहे हैं फ्री राशन का मजा, आधार कार्ड से हुआ खुलासा, 11000 से अधिक को भेजा गया नोटिस

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now