तेजस्वी यादव सरकारी आवास से AC, बेड, और बेसिन उखाड़ ले गए, डिप्टी सीएम के निजी सचिव का बड़ा आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव का विपक्ष कर सकता है बहिष्कार, SIR से नाराज तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वर्तमान के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सचिव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने कहा है कि तेजस्वी यादव ने जो बंगला खाली किया है उसमें कई सामान गायब है। बंगले में एसी, बेड, सोफा, बेसिन, गमला गायब है।

 

प्रधानमंत्री ने चंपाई सोरेन को किया फोन, पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की ली जानकारी
5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगला पहले तेजस्वी यादव को अलॉट था, हालांकि वो राबड़ी देवी के आवास में ही रहा करते थे सिर्फ बैठकों के लिए वहां जाया करते थे। अब 5 देशरत्न मार्ग डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अलॉट हुआ है और शनिवार को तेजस्वी यादव ने इस बंगले को खाली किया था। बंगला खाली होने के बाद उसमें जब सम्राट चौधरी के निजी सचिप और कर्मचारी गए तो पाया कि बंगले में कई सामान गायब है।

पंचायत के सचिव जी शराब के नशे में लगा रहे थे बार बालाओं के साथ ठुमकें, मुखिया भी साथ में लूटा रहे थे नोटों की गड्डियां
इसके बाद बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने भी तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास उन्होने खाली किया तो बंगले के कई सामान गायब पाये गए। बीजेपी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास के जिम का सामान भी गायब कर दिया है। बैडमिंटन कोर्ट का फ्लोर तक निकाल लिया गया है। यही नहीं वॉशरूम के नल की टोंटी भी गायब होने का आरोप लगाया गया है,बीजेपी ने कहा कि वह जल्द ही भवन निर्माण विभाग की तरफ से दी गई सामानों की लिस्ट जारी करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now