तेज प्रताप यादव की खुली बगावत ! लिखा…दल-परिवार नहीं सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

tej pratap

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी की राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुली बगावत कर दी है । उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाकेदार पोस्ट करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी दी है । उन्होंने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाया है । 

20 जून को भी रांची के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश, 24 घंटे से राजधानी में हो रही है बारिश

तेज प्रताप यादव  और अनुष्का यादव के रिश्तों के उजागर होने के बाद जिस तरह से तेज प्रताप को पार्टी और परिवार ने बेदखल किया गया है उससे तेज प्रताप आहत हैं । उन्होंने X पर लिखा की  “मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं…..”

See also  शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही

Screenshot 2025 06 19 at 4.31.56 PM

जाहिर है तेज प्रताप यादव बिहार चुनाव के वक्त अपनी ही पार्टी और परिवार को मुसीबत में डालने की प्लानिंग में है । अब सवाल ये उठता है कि तेज प्रताप सर्वोच्च अदालत का जिक्र क्यों कर रहे हैं । आखिर इसके पीछे उनका क्या मकसद है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

तेज प्रताप यादव की खुली बगावत ! लिखा…दल-परिवार नहीं सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now